WhatsApp चलाने वालों को RBI ने जारी की बड़ी चेतावनी! heydinu57@gmail.com, February 15, 2025February 15, 2025 हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने व्हाट्सएप यूज़र्स को एक बड़ी चेतावनी जारी की है। यह चेतावनी उन लोगों के लिए है जो व्हाट्सएप पर मैसेज भेजते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में एक खतरनाक स्पाइवेयर अटैक का पता चला है, जिसने दुनिया के कम से कम 24 देशों के यूजर्स को निशाना बनाया है। इटली में इस हमले के सात मामलों की पुष्टि हो चुकी है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस साइबर हमले के लिए यूजर्स को किसी लिंक पर क्लिक करने की आवश्यकता नहीं है। RBI की चेतावनी इस स्पाइवेयर अटैक के बारे में बात करने से पहले, आपको भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की चेतावनी के बारे में जानकारी देना जरूरी है। दरअसल, साइबर क्राइम को अंजाम देने वाले अपराधी लगातार नए-नए तरीके अपना रहे हैं, जिससे लोगों को ठगने की कोशिश की जा रही है। इस कड़ी में “डिजिटल अरेस्ट” के कई मामले सामने आ चुके हैं। रिजर्व बैंक ने अपने मैसेज में स्पष्ट रूप से लिखा है कि, “क्या आपको डिजिटल गिरफ्तारी की धमकी दी जा रही है? कानून में डिजिटल अरेस्ट जैसा कुछ भी नहीं है। कृपया अपनी व्यक्तिगत या वित्तीय जानकारी किसी से भी शेयर ना करें और पैसों का भुगतान न करें। अगर मदद की जरूरत हो, तो 1930 पर कॉल करें।” स्पाइवेयर अटैक का खतरा अब बात करते हैं उस खतरनाक स्पाइवेयर अटैक के बारे में, जो इस समय दुनिया भर में चल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साइबर हमले के लिए खतरनाक स्पाइवेयर का इस्तेमाल किया गया है, जिसका संबंध इज़राइल की सर्विलांस कंपनी पैरागॉन सॉल्यूशन से बताया जा रहा है। इस स्पाइवेयर का इस्तेमाल पत्रकारों, एक्टिविस्टों और नागरिक संगठनों से जुड़े लोगों के डिवाइस को हैक करने के लिए किया जाता है। यह अटैक बिना फाइल को डाउनलोड किए भी डिवाइस को हैक कर सकता है। यह तकनीक बेहद खतरनाक मानी जाती है क्योंकि यह पारंपरिक सुरक्षा उपायों को बायपास कर आसानी से डिवाइस को बिना यूज़र की जानकारी के हैक कर सकती है। व्हाट्सएप यूज़र्स को इस खतरनाक साइबर हमले से सतर्क रहने की जरूरत है। RBI की चेतावनी और साइबर अटैक के इस नए तरीके से यह साबित होता है कि साइबर क्राइम के अपराधी लगातार नए तरीके अपनाते जा रहे हैं। इसलिए, सभी व्हाट्सएप यूज़र्स को अपनी निजी जानकारी और पैसों के लेन-देन में सतर्क रहना चाहिए। Letest News Technology